खबरें शेयर करें -

माघ माह में व्यापारी एकजुटता की मिसाल: सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल का भव्य खिचड़ी भोज, कुसुमखेड़ा चौराहा बना। उत्सव स्थल।
दर्पण न्यूज 24/7 हल्द्वानी।
माघ मास के शुभ अवसर पर सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल द्वारा कुसुमखेड़ा चौराहे पर भव्य खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज 25 जनवरी को आयोजित इस सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में व्यापारियों और आमजन ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष  लाखन निगलटिया, प्रदेश महामंत्री  भुवन भट्ट , तेज सिंह कार्की  एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष  ज्योति अवस्थी द्वारा किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने व्यापारी एकजुटता पर बल देते हुए समाजोपयोगी कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने का संदेश दिया।
प्रदेश अध्यक्ष  लाखन निगलटिया  ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज के हर वर्ग को जोड़ने का भी कार्य करते हैं। वहीं महिला प्रदेश अध्यक्ष  ज्योति अवस्थी  ने संगठन की सामाजिक सक्रियता की सराहना करते हुए महिला सहभागिता को और सशक्त बनाने की बात कही।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता संजय त्यागी, प्रदेश सचिव संजय बिष्ट, कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह जोशी, प्रदेश सचिव चंदन बिष्ट, महिला प्रभारी श्रीमती सीमा बत्रा, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती कंचन रौतेला सहित मंजू शाह, मंजू भट्ट, अंजू पांडे, बबीता हलधर, नीता गुप्ता, तरनजीत कौर, रेनू डसीला आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
खिचड़ी भोज कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। आयोजन ने यह संदेश दिया कि व्यापारी वर्ग न केवल व्यापार में, बल्कि सामाजिक दायित्व निभाने में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

उत्तराखंड