खबरें शेयर करें -

दर्पण न्यूज 24/7 | BREAKING LEAD
“महाराष्ट्र में हड़कंप! अजीत पवार के विमान हादसे में निधन की खबर, आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार”
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजीत पवार के विमान हादसे में निधन की खबरों से बुधवार सुबह राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया। सूत्रों और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा पुणे जिले के बारामती एयरफील्ड पर चार्टर्ड विमान की लैंडिंग के दौरान हुआ, जिसमें विमान में सवार कुल छह लोगों की मौत की बात कही जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विमान रनवे के पास असंतुलित होकर जमीन से टकराया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा जांच की प्रक्रिया शुरू किए जाने की खबर है। हालांकि, अब तक अजीत पवार के निधन की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दर्पण न्यूज 24/7 स्थिति पर नज़र बनाए हुए है।

उत्तराखंड