खबरें शेयर करें -

हनुमान जी की कृपा से ही राम दरबार में मिलता है प्रवेश
दुम्काबंगर में हनुमान कथा ज्ञान यज्ञ के अष्टम दिवस पर दिया सात सद्गुणों का संदेश।

दर्पण न्यूज 24/7
लालकुआँ। श्री हनुमान मंदिर एवं श्री श्री 1008 बाबा आश्रम (बाबाजी की कुटिया), ग्राम दुम्काबंगर, उमापति हल्दूचौड़ में चल रही श्री हनुमान कथा ज्ञान यज्ञ सत्संग के अष्टम दिवस पर व्यास आचार्य सतीश लोहनी जी ने श्रद्धालुओं को सदाचरण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हनुमान जी भगवान श्रीराम के द्वारपाल हैं और उनकी कृपा से ही राम दरबार में प्रवेश संभव होता है।
व्यास ने बताया कि हनुमान जी उन्हीं लोगों को राम दरबार में प्रवेश देते हैं जो जीवन में सात बातों का पालन करते हैं—बेमानी से धन अर्जन न करना, अधर्म का त्याग, असत्य से दूर रहना, किसी की पीठ पीछे निंदा न करना, मन व आंख को पवित्र रखना, निरहंकारी होना और मर्यादा में रहकर अपने संस्कारों की रक्षा करना। उन्होंने कहा कि जीवन में विवेकपूर्ण आचरण से ही प्रभु की कृपा प्राप्त होती है।
कथा यज्ञ में यजमान के रूप में श्रीमती एवं श्री देवीदत्त बमेटा तथा श्रीमती एवं श्री दिनेश चंद्र मिश्रा रहे। मंदिर पुजारी प्रकाश चंद्र जोशी, पंडित गणेश दत्त जोशी, आचार्य राजेश जोशी, ब्राह्मण कमल तिवारी और पंडित कैलाश जोशी ने विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न कराए।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र बोरा, समाजसेवी देवेश कबड़वाल, हरिपुर किसान सेवा समिति अध्यक्ष मोहन दुर्गापाल समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंदिर समिति के संरक्षक उमेश चंद्र कबड़वाल, अध्यक्ष कैलाश चंद्र दुम्का, सचिव बालाकृष्ण दुम्का, कोषाध्यक्ष खीमानंद तिवारी, उप सचिव भुवन कबड़वाल, उप कोषाध्यक्ष मनोज कोठारी, लेखा निरीक्षक दयाकिशन बमेटा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

उत्तराखंड