खबरें शेयर करें -

मुख्यमंत्री धामी से बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम समिति की शिष्टाचार भेंट, जनहित मुद्दों पर हुई अहम बातचीत!
दर्पण न्यूज 24/7ब्यूरो देहरादून।
राजस्व ग्राम बिंदुखत्ता समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण जनहित विषयों पर चर्चा की। यह मुलाकात भाजपा  युवा मोर्चे के  प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राजस्व ग्राम बिंदुखत्ता से संबंधित विभिन्न समस्याओं और मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने और जनहित से जुड़े मामलों में सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में भाजपा बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह पपोला, वन अधिकार समिति के अध्यक्ष अर्जुन नाथ गोस्वामी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा बिंदुखत्ता भरत नेगी, मंडल महामंत्री भाजपा बिंदुखत्ता पूरन बोरा, पूर्व सैनिक कैप्टन प्रताप सिंह बिष्ट, पूर्व सैनिक कैप्टन दलवीर सिंह कफोला, पूर्व सैनिक चंचल सिंह कोरंगा, वन अधिकार समिति के सचिव भुवन भट्ट, श्याम सिंह रावत एवं प्रमोद कलोनी शामिल रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार जनहित और क्षेत्रीय विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनता से जुड़े मुद्दों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

उत्तराखंड