पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, दून अस्पताल में भर्ती!
दर्पण न्यूज 24/7 देहरादून। उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की मंगलवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई, जिसके बाद परिजनों और समर्थकों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार डॉक्टरों की टीम उनकी स्वास्थ्य जांच में जुटी हुई है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि एहतियातन उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
हरीश रावत के अस्पताल में भर्ती होने की खबर फैलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता की लहर दौड़ गई। पार्टी नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए रखी है।
अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।
दर्पण न्यूज 24/7 इस खबर पर लगातार नजर बनाए हुए है। स्वास्थ्य संबंधी आधिकारिक अपडेट मिलते ही समाचार को अपडेट किया जाएगा।
