हल्दूचौड़ चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 92 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर दबोचा!
दर्पण न्यूज 24/7 संवाददाता लालकुआं। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत सख्ती दिखाते हुए पुलिस टीम ने 92 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी सिटी मनोज कत्याल के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शंकर नयाल की सक्रियता और विशेष रणनीति के चलते 18 फरवरी को गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान गोला गेट, हल्दूचौड़ क्षेत्र से इरफान खान पुत्र चांद मियां निवासी नई बस्ती, लालकुआं को एक प्लास्टिक के कट्टे में 92 पाउच कच्ची शराब के साथ दबोच लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे:
उप निरीक्षक शंकर नयाल (चौकी प्रभारी, हल्दूचौड़)
कांस्टेबल गुरमेज सिंह
कांस्टेबल कुबेर राणा
स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई युवाओं को गलत रास्ते पर जाने से रोकने में कारगर साबित होगी। पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
