खबरें शेयर करें -

नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार: नैनीताल डीएम के सख्त निर्देश, सघन अभियान तेज! देखिए वीडियो  क्या बोले जिलाधिकारी!

दर्पण न्यूज 24/7 नैनीताल। लम्बे समय से अवैध शराब समेत अन्य नशा तस्करों को लेकर मिल रही जन शिकायतों के मद्देनजर ललित मोहन रयाल, जिलाधिकारी नैनीताल ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी, पुलिस प्रशासन और अन्य संबंधित एजेंसियों को तत्काल प्रभाव से सघन ड्राइव चलाने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने स्पष्ट कहा है कि प्राप्त इनपुट्स के आधार पर अवैध कारोबार से जुड़े सोर्स, हैंडलर्स और सिंडिकेट्स तक पहुँचकर उनके जखीरे की बरामदगी सुनिश्चित की जाए और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाए। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में रामनगर क्षेत्र तथा लामा चौर में विशेष अभियान चलाए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि जहाँ-जहाँ से शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, वहाँ त्वरित कार्रवाई की जा रही है और अभियान को लगातार विस्तार दिया जाएगा।
डीएम रयाल ने भरोसा दिलाया है कि अवैध शराब और नशाखोरी के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम क्षेत्र में देखने को मिलेंगे। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।
दर्पण न्यूज 24/7

उत्तराखंड