आज इन क्षेत्रों में होगी गैस की होम डिलीवरी!
सभी क्षेत्रों में क्रमवार गैस उपलब्ध कराई जा रही है, अनावश्यक भीड़ न करें और अपनी बारी का इंतजार करें।
मोहित कठायत पूर्ति निरीक्षक।
दर्पण न्यूज 24/7 लालकुआं। सुरूचि इंडेन गैस सर्विस ने मंगलवार 7 अप्रैल 2026 के लिए एलपीजी सिलेंडर वितरण का रोस्टर जारी कर दिया है। एजेंसी के अनुसार आज चयनित क्षेत्रों में होम डिलीवरी के माध्यम से गैस आपूर्ति की जाएगी।
जारी रोस्टर के तहत 25 एकड़ कॉलोनी (वार्ड संख्या 05), हरिपुर बच्ची, हरिपुर लच्छी, धनपुर, राधाबंगर, सिंघल फार्म, देवरामपुर, परमा, जयराम, तुलारामपुर, दुर्गापालपुर मोतीराम, पेशकारपुर और हल्दुचौड़ जग्गी क्षेत्रों में सिलेंडरों का वितरण किया जाएगा।
एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि 1 अप्रैल 2026 तक बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को ही इस चरण में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने निर्धारित क्षेत्र के अनुसार ही गैस प्राप्त करें, जिससे वितरण व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत ने बताया कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार आज चिन्हित क्षेत्रों में गैस की आपूर्ति कराई जा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी को क्रमवार गैस उपलब्ध कराई जा रही है, इसलिए अनावश्यक भीड़ न करें और अपनी बारी का इंतजार करें।
