








जमीन विवाद में बढ़ा तनाव, SSP को पत्र भेजकर लगाई न्याय की गुहार
दर्पण न्यूज 24/7 लालकुआं (नैनीताल)।
हल्दूचौड़ क्षेत्र में एक भूमि विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने कुछ लोगों पर अवैध कब्जे के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहित चन्दोला, हिमांशु कुमार व रमेश कुनियाल ने अपनी शिकायत में कहा है कि बमेठा बांगर खीमा-हल्दूचौड़ स्थित उनकी खरीदी गई भूमि पर कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्तियों द्वारा उनकी भूमि की दाखिल-खारिज प्रक्रिया में आपत्तियां लगाकर मामला न्यायालय में लंबित कराया गया है।
शिकायत में उल्लेख है कि 8 अप्रैल 2026 को जेसीबी मशीन के माध्यम से उक्त भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया गया, जबकि राजस्व विभाग द्वारा अभी तक भूमि की स्पष्ट पैमाइश नहीं की गई है।
पीड़ितों का यह भी आरोप है कि मौके पर पहुंचने पर उन्हें फोन पर कथित तौर पर धमकी दी गई, जिसमें उन्हें उठवा लेने और जान से मारने की बात कही गई। इस घटना के बाद से पीड़ित पक्ष ने खुद को असुरक्षित बताया है।
पीड़ितों ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
— संवाददाता
