रक्तदान जागरूकता रैली आज, 10 मई को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर!
हल्दूचौड़। संत निरंकारी मंडल एवं संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन हल्द्वानी व हल्दूचौड़ के तत्वावधान में 10 मई 2026 रविवार को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर से पूर्व लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार 8 मई को एक भव्य जागरूकता रैली निकाली जाएगी।
रैली सायं 5:30 बजे पंचायत घर, शिव मंदिर हल्दूचौड़ से प्रारंभ होकर संत निरंकारी सत्संग भवन गोपिपुरम, हल्दूचौड़ तक जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार रैली के माध्यम से आमजन को रक्तदान के महत्व एवं मानव सेवा के प्रति जागरूक किया जाएगा।
संत निरंकारी मंडल ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने और जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने में सहयोग देने की अपील की है। मीडिया प्रतिनिधियों से भी कार्यक्रम की कवरेज हेतु सहयोग का अनुरोध किया गया है।
आयोजन समिति के शिखर आहूजा एवं गोविंद सिंह बिष्ट ने समस्त क्षेत्रवासियों से रक्तदान महादान अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहयोग करने की अपील की है।
