“अपण पहाड़ – हमारा स्वाद, हमारी सांस्कृतिक धरोहर” कार्यक्रम कल, सेलिब्रिटी शेफ देंगे लाइव कुकरी डेमो।
हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के होटल एवं हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट विभाग की ओर से सोमवार 11 मई 2026 को एक विशेष सांस्कृतिक एवं पाक कला कार्यक्रम “अपण पहाड़ – हमारा स्वाद, हमारी सांस्कृतिक धरोहर” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से विश्वविद्यालय परिसर स्थित मल्टी-पर्पज़ हॉल में आयोजित होगा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध सेलिब्रिटी शेफ द्वारा लाइव कुकरी डेमोंस्ट्रेशन रहेगा, जिसमें पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों के स्वाद और उनकी सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा।
इसके साथ ही कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों के लिए विशेष इंटरैक्शन सेशन भी आयोजित किया जाएगा, जहां होटल एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से जुड़े नए आयामों और पहाड़ी खानपान की विशेषताओं पर चर्चा की जाएगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन एवं होटल मैनेजमेंट विभाग ने क्षेत्र के सभी मीडिया संस्थानों से कार्यक्रम में सहभागिता कर इसे सफल बनाने की अपील की है।
