खबरें शेयर करें -

मोतीनगर में सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत!

छोटा हाथी से टक्कर की सूचना, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति!

हल्दूचौड़। मोतीनगर क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर हल्दूचौड़ चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस के अनुसार, लालकुआं की ओर से आ रही मोटरसाइकिल संख्या यूके04 एटी 6967 की एक छोटा हाथी वाहन से टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छोटा हाथी वाहन के गलत दिशा से आने की बात सामने आई है। हादसे में बाइक सवार रहीम खान पुत्र याकूब अली, निवासी सुभाषनगर लालकुआं, उम्र करीब 30 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर उपनिरीक्षक पुलिस टीम और 112 सेवा के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। हादसा मंडी चौकी क्षेत्र से संबंधित होने के कारण संबंधित पुलिस चौकी को भी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर ई-साक्ष्य की कार्रवाई पूरी की। दुर्घटना में शामिल बाइक को हल्दूचौड़ चौकी में सुरक्षित खड़ा कराया गया।

मृतक के शव को एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी भेजा गया। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद मौके पर शांति व्यवस्था बनी रही। दुर्घटना के कारणों और वाहन की भूमिका को लेकर पुलिस की ओर से आवश्यक जांच एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी अर्जुन गोस्वामी के नेतृत्व में पुलिस की त्वरित सक्रियता से घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई।

उत्तराखंड