खबरें शेयर करें -

दर्पण न्यूज 24/7 | बड़ी खबर | हल्द्वानी

नशा मुक्ति केंद्र में लापरवाही का आरोप, बिना पंजीकरण चल रहा था सेंटर।

हल्द्वानी: शहर के मुखानी क्षेत्र में संचालित “हमारा संकल्प नशा मुक्ति केंद्र” एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में आ गया है। एक 17 वर्षीय किशोर की तबीयत बिगड़ने और इलाज में कथित लापरवाही के आरोप के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए केंद्र पर छापेमारी की।

बिठौरिया निवासी एक महिला ने अपने नाबालिग बेटे को नशा छुड़ाने के लिए इस केंद्र में भर्ती कराया था। आरोप है कि भर्ती के कुछ समय बाद ही किशोर की हालत बिगड़ गई। केंद्र संचालकों द्वारा उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में छोड़ दिया गया, जहां कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। परिजनों का दावा है कि किशोर की किडनी और लीवर पर गंभीर असर पड़ा है।

शिकायत मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि:

केंद्र स्वास्थ्य विभाग में पंजीकृत नहीं था

केवल सोसायटी एक्ट में रजिस्ट्रेशन दिखाया गया

राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण से भी कोई अनुमति नहीं मिली

छापेमारी में एसीएमओ डॉ. श्वेता भंडारी, मनोचिकित्सक डॉ. हिमांशु कांडपाल सहित पुलिस अधिकारी शामिल रहे।

केंद्र संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की तैयारी

अन्य भर्ती मरीजों के भी बयान लिए जाएंगे

स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में नशा मुक्ति केंद्रों की सघन जांच के निर्देश दिए।

सीएमओ डॉ. हरीश चंद्र पंत के अनुसार, नैनीताल जिले में 8 नशा मुक्ति केंद्र संचालित हैं, लेकिन सिर्फ 2 केंद्र ही पूरी तरह पंजीकृत हैं 6 केंद्र अस्थायी पंजीकरण के सहारे चल रहे हैं

जब अधिकतर नशा मुक्ति केंद्र बिना पूर्ण अनुमति के चल रहे हैं, तो क्या मरीजों की ज़िंदगी से खिलवाड़ हो रहा है?

दर्पण न्यूज 24/7 इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

उत्तराखंड