2027 विधानसभा चुनाव: पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमेश शर्मा ने पेश की मजबूत दावेदारी!
संवाददाता | दर्पण न्यूज 24/7
लालकुआं!
लालकुआं विधानसभा की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। भाजपा संगठन के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमेश शर्मा ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए लालकुआं से अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है।
दर्पण न्यूज 24/7 से विशेष वार्ता में उमेश शर्मा ने कहा कि उन्होंने वर्षों तक संगठन और जनसेवा के माध्यम से जनता के बीच कार्य किया है और अब समय आ गया है कि क्षेत्र की समस्याओं को विधानसभा स्तर पर मजबूती से उठाया जाए।
उन्होंने कहा,
“मैंने हमेशा पार्टी की विचारधारा और संगठन को प्राथमिकता दी है। क्षेत्र की जनता का स्नेह और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। यदि पार्टी नेतृत्व और क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद मिला तो मैं विकास की नई इबारत लिखने का प्रयास करूंगा।”
उमेश शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी राजनीति पद के लिए नहीं, बल्कि सेवा के लिए है। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, युवाओं के रोजगार और महिलाओं के सशक्तिकरण को अपनी प्राथमिकता बताया।
उन्होंने मार्मिक अपील करते हुए कहा,
“मैं आप सभी क्षेत्रवासियों से आशीर्वाद और सहयोग की अपेक्षा करता हूं। यह चुनाव किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि क्षेत्र के भविष्य का चुनाव होगा। आइए, हम सब मिलकर अपने क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।”
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि संगठनात्मक अनुभव और जमीनी पकड़ के कारण उमेश शर्मा की दावेदारी को गंभीरता से देखा जा रहा है। आने वाले समय में पार्टी स्तर पर होने वाले निर्णयों पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी।
