खबरें शेयर करें -

दर्पण न्यूज 24/7
चंदन हॉस्पिटल पर बड़ी कार्रवाई — मृतका का शव बंधक बनाने के आरोप में निदेशक पर मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। चंदन हॉस्पिटल के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने एक मृतका का शव बंधक बनाकर उसके पति से बिल जमा कराने का दबाव डाला। मृतका के पति नंदन बिरौड़िया की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चंदन हॉस्पिटल के चिकित्सा निदेशक परवेज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा निवासी नंदन बिरौड़िया ने अपनी पत्नी सीमा को तीन जनवरी को चंदन हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। 50 हजार नकद और कई टेस्ट के बाद इलाज के दौरान सीमा की मौत हो गई, जिसके बाद अस्पताल ने और 30 हजार रुपए की मांग की। मामले की शिकायत पर पुलिस ने पहले एक कर्मचारी को हिरासत में लिया था और अब मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

उत्तराखंड