खबरें शेयर करें -

लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जंगल में कच्ची शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, 125 पाउच बरामद!
लालकुआं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में लालकुआं पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि वीआईपी गेट के सामने जंगल क्षेत्र में एक व्यक्ति कच्ची शराब बेच रहा है। सूचना पर कोतवाल ब्रजमोहन राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने राजकुमार पुत्र मुररी लाल, निवासी निर्मल कॉलोनी वीआईपी गेट लालकुआं को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 125 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक दयाकिशन सती, कांस्टेबल कमल बिष्ट, आनंदपुरी और दयालनाथ शामिल रहे।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दर्पण न्यूज 24/7

उत्तराखंड