खबरें शेयर करें -

डेमोग्राफी बदलने की साजिश का पर्दाफाश, फर्जी दस्तावेज बनाने वाले तीन गिरफ्तार
दर्पण न्यूज 24×7
संवाददाता – प्रमोद बमेटा
हल्द्वानी।
शहर में फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से स्थाई निवास प्रमाण पत्र तैयार कर डेमोग्राफी बदलने की साजिश का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। नैनीताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर इस गिरोह से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पांडे की तहरीर पर 14 नवंबर को थाना हाजा में मुकदमा संख्या 259/2025 दर्ज किया गया था। शिकायत में फर्जी दस्तावेजों से स्थाई निवास प्रमाण पत्र जारी करने का गंभीर आरोप लगाया गया था। मामले में BNS की धारा 316(5), 318(4), 336(3), 338 और 61(2) के प्रावधान लगाए गए हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने संदिग्धों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाकर गहन जांच की, जिसमें तीनों की संदिग्ध भूमिका सामने आई और उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी और उनकी भूमिका
मो. फैजान – गिरोह का मुख्य सूत्रधार
नई बस्ती बनभूलपुरा निवासी फैजान ने पूछताछ में माना कि वह फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करने में प्रमुख भूमिका निभाता था। उसने रईस अहमद सहित कई लोगों के लिए गलत दस्तावेजों का उपयोग कर स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनवाए।
रईस अहमद – फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर बनवाया प्रमाण पत्र
वार्ड 26 नई बस्ती निवासी रईस ने पुलिस को बताया कि उसने गलत दस्तावेज जमा कर स्थाई निवास बनवाया और उसी के आधार पर अपना विवाह प्रमाण पत्र भी जारी कराया।
दिनेश सिंह दासपा – बिजली विभाग का कर्मचारी भी गिरोह में शामिल
बिजली विभाग में T.G. Second पद पर तैनात दिनेश, फैजान को पुराने बिजली कनेक्शन और स्टाम्पयुक्त बिल उपलब्ध कराता था। पूछताछ में उसने माना कि वह प्रति बिल 500 रुपये लेकर दस्तावेज देता था, जो फर्जी प्रमाण पत्र बनाने में उपयोग किए जाते थे।
आरोप सिद्ध, आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस जांच में फैजान और रईस की भूमिका धारा 318(4), 316(5), 336(3), 338 और 61(2) BNS के तहत अपराध में सिद्ध पाई गई।
वहीं दिनेश सिंह दासपा पर धारा 318(4) और 61(2) के अंतर्गत साक्ष्य मिले हैं।
पुलिस के अनुसार, साक्ष्यों से छेड़छाड़ रोकने और जांच को प्रभावित होने से बचाने के लिए तीनों को हिरासत में लेना आवश्यक था।
मामले में आगे की जांच जारी है तथा आरोपियों को जल्द न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
कार्रवाई करने वाली टीम

थानाध्यक्ष सुशील जोशी

30नि0 जगवीर सिंह

30नि0 मनोज यादव

हे0कानि0 रमेश कांडपाल

कानि0 104 शिवम कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *