खबरें शेयर करें -

हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी शंकर नयाल की बड़ी कामयाबी, 412 ट्रेटा पैक देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।


दर्पण न्यूज 24/7! लालकुआं पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 412 ट्रेटा पैक किन्नू/अंगूर मार्का देशी मसालेदार शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक शंकर नयाल की विशेष उपलब्धि माना जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 25 जनवरी 2026 को हल्दूचौड़ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने गौरव आर्या उर्फ गौरी पुत्र राजू आर्या, निवासी बेरीपड़ाव, लालकुआं, उम्र 20 वर्ष को बेरीपड़ाव हल्दूचौड़ से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 08 पेटी और 28 खुले ट्रेटा पैक, कुल 412 ट्रेटा पैक किन्नू/अंगूर मार्का देशी मसालेदार शराब बरामद की गई।
इस संबंध में कोतवाली लालकुआं में एफआईआर नंबर 20/26 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।
स्थानीय लोगों और पुलिस महकमे ने इस सफल कार्रवाई के लिए हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी शंकर नयाल एवं उनकी टीम की सराहना की है। यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी चोट मानी जा रही है और नशा कारोबारियों के लिए सख्त संदेश भी।
पुलिस टीम:
1- उ0नि0 शंकर नयाल
2- कानि0 84 उमेश गिरी
3- कानि0 570 गुरमेज सिंह

उत्तराखंड