खबरें शेयर करें -

हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी की बड़ी सफलता, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक दबोचा!
पुलिस की सतर्कता से कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज?
दर्पण न्यूज 24/7 लालकुआं, संवाददाता। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।
हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शंकर नयाल ने मय पुलिस टीम के साथ गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान गांधीनगर वार्ड नंबर-2 स्थित पानी की टंकी के पास से अभियुक्त मुदित शर्मा (19) निवासी अंबेडकर नगर, वार्ड नंबर-1 लालकुआं को एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 50/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
टीम में शामिल रहे:
कांस्टेबल कमल विष्ट और कांस्टेबल दिलीप कुमार।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी की सक्रियता और सतर्कता के चलते यह सफलता मिली है तथा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

उत्तराखंड