खबरें शेयर करें -

लालकुआं में भाजपा को मिला नया संगठनात्मक ‘चेहरा’, पवन चौहान प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल!

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में बढ़ा कद!

दर्पण न्यूज 24/7 | लालकुआं।

लालकुआं की सियासत में सक्रिय भाजपा नेता और नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पवन कुमार चौहान को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है। मनोनयन की खबर सामने आते ही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने इसे संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण फैसला बताया है।

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पवन चौहान को मिली यह जिम्मेदारी राजनीतिक रूप से भी अहम मानी जा रही है। संगठन में उनकी सक्रियता और नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में उनके अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश संगठन में स्थान दिया है। माना जा रहा है कि उनकी नई जिम्मेदारी से लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिल सकती है।

पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि पवन कुमार चौहान लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और स्थानीय स्तर पर संगठन तथा जनता के बीच उनकी पकड़ का लाभ भाजपा को मिल सकता है। प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने के बाद उनसे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाने की उम्मीद जताई जा रही है।

मनोनयन के बाद बढ़ी राजनीतिक हलचल

पवन चौहान के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के भीतर चुनावी गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होने के बीच संगठन में उन्हें मिली नई जिम्मेदारी ने स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं को भी हवा दे दी है।

मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए पवन कुमार चौहान को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी के साथ वह संगठन को और मजबूत करने तथा पार्टी की विचारधारा और नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे!

फोटो—पवन कुमार चौहान