खबरें शेयर करें -

भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने मंडल अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट!
दर्पण न्यूज 24/7 हल्दूचौड़। भारतीय जनता पार्टी हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुमका के आवास पर मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष पवन दुमका व मानस तिवारी तथा मंडल आईटी संयोजक प्रद्युमन दुमका शामिल रहे।
मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुमका ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अग्रणी रहेंगे।
उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

उत्तराखंड