खबरें शेयर करें -

मुख्यमंत्री धामी कल हल्द्वानी में, प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में करेंगे शिरकत!

हल्द्वानी, 8 अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर हल्द्वानी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने उनका कार्यक्रम जारी किया है। धामी हल्द्वानी में आयोजित प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के अनुसार मुख्यमंत्री 9 अक्टूबर को बागेश्वर के डिग्री कॉलेज हैलीपेड से दोपहर 12:35 बजे प्रस्थान कर 1:05 बजे एफटीआई हैलीपेड हल्द्वानी पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 1:20 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज सभागार पहुंचकर प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री के लिए दोपहर 2:20 बजे से 3 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद वह दोपहर 3:20 बजे एफटीआई हैलीपेड हल्द्वानी से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री के हल्द्वानी प्रवास को देखते हुए प्रशासन स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। व्यापारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री के समक्ष व्यापार जगत से जुड़े मुद्दों और अपेक्षाओं को उठाए जाने की संभावना है।

उत्तराखंड