खबरें शेयर करें -

अमित शाह के आगमन से पहले तैयारियों की धड़कन तेज, धामी ने संभाली कमान!
दर्पण न्यूज 24/7 हरिद्वार।
देवभूमि की पावन धरती हरिद्वार एक बार फिर इतिहास के पन्नों में नई इबारत लिखने को तैयार है। गंगा की लहरों के बीच विकास और आस्था का संगम देखने को मिलेगा, कल  देश के गृह मंत्री अमित शाह धर्मनगरी की धरती पर कदम रखेंगे।
उनके आगमन से पहले तैयारियों की रफ्तार भी मानो गंगा की धार की तरह तेज हो गई है। शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं बैरागी कैंप पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की नब्ज टटोली।
मुख्यमंत्री ने मंच, पंडाल, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और प्रदर्शनी स्थल का सूक्ष्म अवलोकन करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आयोजन ऐसा हो कि हरिद्वार की गरिमा और उत्तराखंड की पहचान दोनों झलकें।
धामी ने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उत्तराखंड के विकास, संकल्प और नई दिशा का प्रतीक बनने जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर व्यवस्था ऐसी हो कि आने वाले अतिथि भी देवभूमि की मेहमाननवाजी और अनुशासन को महसूस कर सकें।
गौरतलब है कि गृह मंत्री अमित शाह के इस दौरे को राजनीतिक और विकासात्मक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हरिद्वार की पावन धरती पर होने वाला यह आयोजन न केवल विकास योजनाओं का संदेश देगा, बल्कि आने वाले समय की नई राह भी दिखाएगा।
कह सकते हैं कि
“गंगा किनारे सजेगा विकास का मंच,
जहां संकल्पों की गूंज से गूंजेगा पूरा कंचन कंच।”
अब सबकी निगाहें शनिवार पर टिकी हैं, जब देवभूमि की गोद में देश की राजनीति और विकास की धड़कन एक साथ सुनाई देगी।

उत्तराखंड