राष्ट्रगान के साथ हुआ पंखुड़ियां सीजन15 का रंगारंग आगाज।
दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव के पहले दिवस उमड़ा जनसैलाब, कलाकारों ने मोहा मन, कल भी नामी कलाकार मचाएंगे धूम।
हल्दूचौड़। क्षेत्र में आयोजित भव्य सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम ने पूरे इलाके को उत्साह और उल्लास से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रधान प्रतिनिधि इंदर सिंह विष्ट, पूर्व प्रधान बी.डी. खोलिया, भाजपा नेता रमेश अन्डोला, डॉ. हिमांशु पांडे, समाजसेवी कौस्तुब चंदोला, पूर्व सैनिक दीपू मेहरा के साथ ही कार्यक्रम संरक्षक प्रमोद बमेटा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायक की भूमिका पवन कार्की ने बखूबी निभाई। आयोजन को सफल बनाने में संस्था सचिव दीपू कार्की, उपाध्यक्ष योगेश बुधलाकोटी, मेघा त्रिपाठी, नेहा बिष्ट, डौली अग्रवाल सहित अन्य सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।
संस्था अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने सभी अतिथियों, कलाकारों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
संस्था अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने कहा कि
“जनता के विश्वास और सहयोग से यह आयोजन पिछले 15सालों से अनवरत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच देना और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि कल भी कार्यक्रम में नामी कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों के लिए यादगार शाम लेकर आएंगे।”
आयोजकों के अनुसार, कल का कार्यक्रम और भी भव्य और आकर्षक होगा, जिसमें प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को संगीतमय बना देंगे। क्षेत्र में कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।
