








हिस्ट्रीशीटर परिवार का काला सच बेनकाब!
नाबालिग बेटे से करवा रहे थे हेरोइन तस्करी!
STF–गदरपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 112.3 ग्राम हेरोइन बरामद!
कीमत करीब 33 लाख, पिता–मां पर NDPS एक्ट व BNS की धाराओं में मुकदमा!
देहरादून/गदरपुर।
उत्तराखंड STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने थाना गदरपुर क्षेत्र में नशा तस्करी के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। यहां एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर परिवार अपने नाबालिग बेटे के जरिए हेरोइन की तस्करी कर रहा था। STF कुमाऊं यूनिट और गदरपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक विधि विवादित किशोर से 112.3 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई, जिसकी बाजार कीमत करीब 33 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पिता शाकिर अली उर्फ नकटा एक बड़ा ड्रग तस्कर है, जिस पर पहले से 9 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि उसकी पत्नी शाईन पर 6 मुकदमे दर्ज हैं। इस तरह दोनों पर कुल 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद दोनों ने अपने ही नाबालिग बेटे को नशा तस्करी के धंधे में झोंक दिया।
नए BNS कानून का उत्तराखंड में पहली बार सटीक इस्तेमाल
STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, कुमाऊं यूनिट, रुद्रपुर ने थाना गदरपुर पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया। मौके से एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया।
पूछताछ में किशोर ने बताया कि उसे यह स्मैक उसके पिता शाकिर अली और मां शाईन ने दी थी और पुलिया के पास खड़े एक व्यक्ति को देने के लिए भेजा था। इतना ही नहीं, अपराध को अंजाम देने के लिए माता-पिता ने अपनी टीवीएस NTORQ स्कूटी भी उसे दी थी।
इस पूरे मामले में STF ने नए सशक्त BNS कानून की धारा 95 (समतुल्य) का उत्तराखंड में संभवतः पहली बार सटीक इस्तेमाल किया। कानून के तहत किसी भी बच्चे (18 वर्ष से कम आयु) का अपराध में इस्तेमाल करना गंभीर अपराध माना गया है।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
आरोपी पिता शाकिर अली उर्फ नकटा और मां शाईन के खिलाफ
धारा 8/21/60 NDPS एक्ट तथा
धारा 95 BNS (समतुल्य)
के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लेकर उसके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को बड़ी कामयाबी
माननीय मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF नवनीत भुल्लर ने सभी यूनिट्स को नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्हीं निर्देशों के क्रम में CO परवेज अली के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक STF (एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
बरामदगी
112.3 ग्राम अवैध हेरोइन
एक टीवीएस NTORQ स्कूटी (UK 06 BF 2291)
STF एंटी नार्कोटिक्स टीम
निरीक्षक पावन स्वरुप
SI विनोद चंद्र जोशी
आरक्षी वीरेंद्र चौहान
आरक्षी इसरार अहमद
थाना गदरपुर पुलिस टीम
निरीक्षक संजय पाठक
SI मोहन बोरा
आरक्षी ब्रजेश कुमार
महिला आरक्षी पार्वती गोस्वामी
STF की इस कार्रवाई को उत्तराखंड में नशा तस्करों के नेटवर्क पर अब तक का सबसे सख्त प्रहार माना जा रहा है। नए कानून के तहत नाबालिगों के इस्तेमाल पर दर्ज मुकदमे से ड्रग माफिया में हड़कंप मच गया है।
