खबरें शेयर करें -

अल्मोड़ा जिला अस्पताल का ईएनटी विभाग सुपर स्पेशियलिटी लेवल पर! — कान की जटिल सर्जरी सफल, बच्चे की नाक में फंसी जोंक निकालकर बचाई जान ।
दर्पण न्यूज 24/7
अल्मोड़ा।
पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय का ईएनटी विभाग अब मरीजों के लिए बड़ी उम्मीद बनता जा रहा है। यहां आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की बदौलत लगातार ऐसे कारनामे हो रहे हैं, जिनके लिए पहले मरीजों को हल्द्वानी, देहरादून या बरेली जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था।
इसी क्रम में जिला अस्पताल की ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. मोनिका सम्मल ने जागेश्वर निवासी 18 वर्षीय युवक के कान के पर्दे का बेहद जटिल ऑपरेशन दूरबीन विधि से सफलतापूर्वक किया। युवक पिछले छह साल से परेशानी झेल रहा था। सर्जरी के बाद उसे बड़ी राहत मिली। इससे साफ हो गया है कि अब नाक-कान-गला से जुड़े जटिल उपचार अल्मोड़ा में ही संभव हैं।
यही नहीं, डॉ. मोनिका ने एक छोटे बच्चे की नाक में फंसी जोंक को समय रहते निकालकर उसकी जान भी बचाई। तत्काल कार्रवाई और संवेदनशीलता ने ईएनटी विभाग पर जनता का भरोसा कई गुना बढ़ा दिया।
सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने इसे अल्मोड़ा के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि जिले के अस्पताल में अनुभवी डॉक्टर होना जनता के लिए वरदान है। उन्होंने ऐसे समर्पित चिकित्सकों को सम्मानित करने की बात कही है।

फोटो। डॉ मोनिका सम्बल

दर्पण न्यूज 24/7

उत्तराखंड