खबरें शेयर करें -

नव संवत्सर से पहले ही गरजे पूर्व विधायक नवीन दुमका, क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देकर 2027 विधानसभा चुनाव का किया आगाज!
दर्पण न्यूज 24/7 ब्यूरो लालकुआं। आगामी 19 मार्च को मनाए जाने वाले हिंदू नव संवत्सर से पूर्व ही भाजपा के कद्दावर नेता एवं पूर्व विधायक नवीन दुमका ने क्षेत्रवासियों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए आगामी 2027 विधानसभा चुनाव का आगाज कर दिया है।
पूर्व विधायक नवीन दुमका ने कहा कि हिंदू नव संवत्सर भारतीय संस्कृति, परंपरा और नई ऊर्जा का प्रतीक है। यह पर्व हमें नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को नववर्ष की अग्रिम बधाई देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
उन्होंने कहा कि आने वाला समय उत्तराखंड के विकास और क्षेत्र की प्रगति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम करेंगे। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया।
नवीन दुमका ने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा एक बार फिर मजबूती के साथ जनता का विश्वास जीतने में सफल होगी। उनके इस संदेश के साथ ही क्षेत्र में राजनीतिक हलचल भी तेज होती नजर आ रही