देहरादून। 28वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025 में उत्तराखंड ने एक बार फिर अपना दम–खम दिखाया है। तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के गौला रेंजर श्री चन्दन सिंह अधिकारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन कर दिया।
प्रतियोगिता में अपने जबरदस्त हौसले और फिटनेस का लोहा मनवाते हुए अधिकारी ने पावर लिफ्टिंग में 2 स्वर्ण पदक और वेट लिफ्टिंग में 2 रजत पदक अपने नाम किए। लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन से उन्होंने न केवल उत्तराखंड की प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर चमकाया, बल्कि वन विभाग के मनोबल को भी ऊंचाई दी है।
उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग और विभागीय अधिकारी उन्हें बधाइयाँ दे रहे हैं। सभी ने कामना की है कि ईश्वर उन्हें सदैव स्वस्थ, ऊर्जावान और सफल बनाए रखें ताकि वे आगे भी इसी प्रकार उत्तराखंड का मान बढ़ाते रहें।
