








महिला तस्कर 39.58 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार!
रेंज एसओटीएफ और वनभूलपुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” अभियान को मिली बड़ी सफलता!
दर्पण न्यूज 24/7 हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को साकार करने के लिए कुमाऊं पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेंज एसओटीएफ टीम और थाना वनभूलपुरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को 39.58 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को संयुक्त टीम ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान अली मस्जिद के पास नाले के समीप बंद गली क्षेत्र से राबिया पत्नी फहीम उर्फ बबलू निवासी वनभूलपुरा को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से 39.58 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
बरामदगी के आधार पर महिला अभियुक्ता के विरुद्ध थाना वनभूलपुरा में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
नशेवके विरुद्ध चलाए गए इस अभियान हेतु गठित टीम में रेंज एसओटीएफ टीम के साथ ही
थाना वनभूलपुरा के उप निरीक्षक मनोज यादव
कांस्टेबल दिलशाद अहमद की विशेष भूमिका रही।
आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि “नशा मुक्त उत्तराखण्ड के संकल्प को पूरा करने हेतु पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।”
