खबरें शेयर करें -

नाथूपुर चौमवाल में कल लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर!

दर्पण न्यूज 24/7 हल्दूचौड़। ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में ग्राम प्रधान मनीषा मलवाल द्वारा एक सराहनीय पहल के तहत कल 16 अप्रैल 2026 को पंचायत भवन नाथूपुर चौमवाल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।

शिविर में ग्रामीणों के लिए विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर, बलगम जांच तथा एक्स-रे जैसी सेवाएं शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी देना और संभावित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना है।

ग्राम प्रधान मनीषा मलवाल ने सभी ग्रामवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं, ताकि समय पर जांच के माध्यम से गंभीर बीमारियों से बचा जा सके।

 

उत्तराखंड