खबरें शेयर करें -

देहरादून में दिनदहाड़े गैंगवार जैसा कत्ल! एसपी आवास के पास जिम से निकलते ही स्टोन क्रशर मालिक की गोलियों से हत्या।
दर्पण न्यूज 24/7 देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देती सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सिल्वर सिटी मॉल की पार्किंग में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल उत्तराखंड पुलिस के पुलिस अधीक्षक के सरकारी आवास से चंद कदमों की दूरी पर है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक जिम से बाहर निकल रहा था, तभी 3–4 बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने कम से कम तीन गोलियां चलाईं, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इलाके में दहशत फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सहस्त्रधारा रोड निवासी विक्रम सिंह के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी में बताया जा रहा है कि वह स्टोन क्रशर का मालिक था। सूचना मिलते ही एसएसपी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे, इलाके की घेराबंदी की गई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुरानी रंजिश, कारोबार से जुड़ा विवाद या गैंगवार एंगल—हर पहलू से जांच की जा रही है। शहर के व्यस्ततम इलाके में हुई इस वारदात ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए

उत्तराखंड