खबरें शेयर करें -

भरतपुर में 15 मार्च को बसपा की विशाल जनसभा, आकाश आनंद होंगे मुख्य अतिथि!
केंद्रीय कोऑर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल बोले—बहन मायावती के नेतृत्व में 2027 में यूपी में बनेगी एब्सलूट मेजॉरिटी की सरकार!
भरतपुर। संवाददाता भुवन प्रसाद
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के केंद्रीय कोऑर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल ने कहा है कि बसपा सुप्रीमो बहन मायावती के दृढ़ संकल्प के साथ पार्टी वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में एब्सलूट मेजॉरिटी की सरकार बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसी उद्देश्य को लेकर देशभर में जोन स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि बहुजन नायक कांशीराम की 92वीं जयंती के अवसर पर 15 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे राजस्थान के भरतपुर स्थित बस स्टैंड के पास नुमाइश मैदान, हीरादास में बसपा की एक विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। इस जनसभा में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
रणधीर सिंह बेनीवाल ने कहा कि जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं। गांव-गांव जाकर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस जनसभा में शामिल हो सकें। उन्होंने दावा किया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बहुजन समाज के लोग भाग लेंगे।
बेनीवाल ने कहा कि कांशीराम का पूरा जीवन समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को उनका अधिकार दिलाने के संघर्ष में समर्पित रहा। उन्होंने समाज को यह संदेश दिया कि जब तक अंतिम व्यक्ति जागरूक और संगठित नहीं होगा, तब तक वास्तविक समानता और न्याय स्थापित नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि कांशीराम के संघर्ष, दूरदर्शी सोच और मजबूत नेतृत्व ने लाखों लोगों में आत्मसम्मान और अधिकारों के लिए लड़ने की प्रेरणा जगाई। उनका जीवन यह सिखाता है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और इरादे मजबूत हों तो परिवर्तन निश्चित रूप से संभव है।
बेनीवाल ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और बहुजन नायक कांशीराम के अधूरे मिशन को पूरा करने के लिए बसपा के कार्यकर्ता बहन मायावती के नेतृत्व में लगातार काम कर रहे हैं और आने वाले समय में बहुजन समाज की ताकत और मजबूत

उत्तराखंड