








जिला योजना की बैठक में हुई 70 करोड़ 18 लाख रुपये की महत्वपूर्ण योजनाओं को मिली स्वीकृति।
दर्पण न्यूज 24/7 हल्द्वानी : प्रसार प्रशिक्षण केंद्र में शनिवार को नैनीताल जिले की वर्ष 2026-27 की वार्षिक जिला योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी मंत्री खजान दास, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, जिले के विधायक, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
बैठक में जिले के लिए इस वर्ष कुल 70 करोड़ 18 लाख रुपये की जिला योजना स्वीकृत
की गई। विभिन्न विभागों को बजट का आवंटन किया गया, जिसमें सर्वाधिक 10 करोड़ रुपये लोक निर्माण विभाग (PWD) को दिए गए, जबकि जल संस्थान को 6 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। इसके अलावा अन्य विभागों को भी आवश्यकतानुसार धनराशि प्रदान की गई।
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने खराब सड़कों को लेकर लोक निर्माण विभाग के प्रति नाराजगी जाहिर की। कई क्षेत्रों में सड़कें जर्जर होने और गड्ढों की समस्या उठाई गई।
इस पर प्रभारी मंत्री खजान दास ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सड़कों को गड्ढा मुक्त करना प्राथमिकता है। यदि इसमें लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भी विकास कार्यों में तेजी लाने और जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
