खबरें शेयर करें -

आगरा में जुटेंगे देशभर के पत्रकार, 6-7 जून को होगा एनयूजेआई का राष्ट्रीय सम्मेलन!

मीडिया के समकालीन मुद्दों पर होगा मंथन, चुनाव कार्यक्रम की भी होगी घोषणा!

उत्तराखंड इकाई के मुख्य संरक्षक संजय तलवार समेत तमाम प्रदेश पदाधिकारी भी करेंगे सम्मेलन में शिरकत।

दर्पण न्यूज 24/7 ब्यूरो प्रमोद बमेटा!

नई दिल्ली/आगरा। देशभर के पत्रकारों का प्रतिनिधित्व करने वाला नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) (एनयूजेआई) 6 और 7 जून को आगरा में अपना राष्ट्रीय सम्मेलन एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित करेगा। दो दिवसीय इस सम्मेलन में देश के 25 राज्यों से 200 से अधिक पत्रकार प्रतिनिधि और पदाधिकारी भाग लेंगे। सम्मेलन में पत्रकारिता से जुड़े समकालीन मुद्दों, मीडिया की चुनौतियों तथा संगठन के भविष्य की दिशा पर व्यापक चर्चा होगी।

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (आईएफजे) से संबद्ध एनयूजेआई का यह सम्मेलन डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित जे.पी. ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की अध्यक्षता एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी करेंगे।

एनयूजेआई के महासचिव प्रदीप तिवारी ने बताया कि सम्मेलन में मीडिया जगत के बदलते स्वरूप, पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और संगठनात्मक मजबूती जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विमर्श होगा। साथ ही संगठन के आगामी राष्ट्रीय चुनाव कार्यक्रम की घोषणा भी की जाएगी।

सम्मेलन को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल, प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह तथा डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी संबोधित करेंगी।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद गोस्वामी के अनुसार सम्मेलन का पहला सत्र 6 जून को अपराह्न तीन बजे आयोजित होगा, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं 7 जून को आयोजित दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे।

एनयूजे उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुरेंद्र दुबे एवं महासचिव द्विजेंद्र शर्मा ने बताया कि सम्मेलन की सफल तैयारियों के लिए विशेष आयोजन समिति का गठन किया गया है। समिति में प्रदेश एवं आगरा इकाई के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयोजन को लेकर पत्रकारों में उत्साह का माहौल है और इसे एनयूजेआई के लिए महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन माना जा रहा है।

इधर एनयूजेआई के उत्तराखंड प्रदेश के मुख्य संरक्षक एवं केंद्रीय चुनाव समिति के संयोजक संजय तलवार के नेतृत्व में उत्तराखंड  के तमाम पत्रकार भी उक्त सम्मेलन में शिरकत करेंगे

उत्तराखंड