पूर्व प्रमुख रूपा देवी को मातृ शोक, मां नंदी देवी का ब्रेन हेमरेज से हुआ आकस्मिक निधन।
हल्द्वानी। विकासखंड हल्द्वानी की पूर्व प्रमुख रूपा देवी की माताजी नंदी देवी (60 वर्ष) पत्नी गुसाई राम निवाशी बागेश्वर का अचानक ब्रेन हेमरेज होने से दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
नंदी देवी अपने पीछे चार संतानें छोड़ गई हैं—एक पुत्र और तीन पुत्रियां, जिनमें सबसे बड़ी पुत्री पूर्व प्रमुख रूपा देवी हैं। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
जानकारी के अनुसार, नंदी देवी का निधन उनके पैतृक गांव सिमकुना जनपद बागेश्वर में हुआ, जहां आज गमगीन माहौल में उनका दाहसंस्कार किया गया।
नंदी देवी के निधन पर क्षेत्रवासियों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस दुख की घड़ी सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
