खबरें शेयर करें -

धन सिंह रावत समेत दुग्ध संघ प्रबंधन ने चेयरमैन मुकेश बोरा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, बोर्ड बैठक में विकास कार्यों की हुई समीक्षा!

लालकुआं। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के हैड़ियागाँव स्थित मुख्यालय में सोमवार को आयोजित बोर्ड समीक्षा बैठक में दुग्ध संघ की योजनाओं, विकास कार्यों और वित्तीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक से पहले दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के जन्मदिन पर उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, संचालक मंडल, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दुग्ध संग्रहण, उत्पादन, विपणन, वित्तीय स्थिति तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। बोर्ड ने दुग्ध उत्पादकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दूध की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, विपणन व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा विकास योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया।

बैठक में लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने, संघ की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों और किसानों का हित ही दुग्ध संघ की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसानों को बेहतर सेवाएं, उचित मूल्य और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दुग्ध संघ लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों से विकास योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर धरातल पर उतारने तथा कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने का आह्वान किया।

बैठक में संचालक मंडल सदस्य आनंद सिंह नेगी, गोविंद सिंह मेहता, कृष्ण कुमार शर्मा, दीपा बिष्ट, खष्टी देवी, हेमा देवी, पुष्पा देवी, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, स्टोर प्रभारी खलील अहमद, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, राजेंद्र प्रसाद दुमका, लैब प्रभारी रमेश आर्या, महेंद्र सिंह पडियार, हरीश आर्या, मीना रौतेला, डॉ. रमेश मेहता सहित दुग्ध संघ के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

उत्तराखंड