खबरें शेयर करें -

नैनीताल हाई कोर्ट को मिलेगा नया मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता के नाम पर मुहर!

दर्पण न्यूज 24/7 ब्यूरो!

नैनीताल। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देश के पांच उच्च न्यायालयों में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए सिफारिशें कर दी हैं। इस सूची में उत्तराखंड उच्च न्यायालय का नाम भी शामिल है। कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता को नैनीताल स्थित उत्तराखंड हाई कोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है।

यह निर्णय 18 दिसंबर 2025 को हुई सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में लिया गया। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी. नरेंद्र आगामी 9 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके कार्यमुक्त होने के बाद न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता उत्तराखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

कॉलेजियम ने उत्तराखंड के साथ-साथ मेघालय, झारखंड, सिक्किम और पटना हाई कोर्ट के लिए भी नए मुख्य न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की है। इन नियुक्तियों से संबंधित हाई कोर्टों में प्रशासनिक और न्यायिक कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

उत्तराखंड