

अमेरिका में भी देखी जा रही दर्पण न्यूज 24/7 की खबरें।
भारत के बाद अमेरिका में सर्वाधिक व्यूज, 10 देशों तक पहुंची डिजिटल खबरों की पहुंच!
धर्मेंद्र शर्मा देहरादून । स्थानीय जनसमस्याओं और जनसरोकारों से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रसारित करने वाले डिजिटल समाचार मंच दर्पण न्यूज 24/7 की पहुंच अब देश की सीमाओं से बाहर भी दर्ज की जा रही है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के आंकड़ों के अनुसार भारत के बाद अमेरिका में दर्पण न्यूज 24/7 की खबरों को सबसे अधिक देखा गया। इसके अलावा स्वीडन, आयरलैंड, चीन, नीदरलैंड्स, पोलैंड, ब्रिटेन, ब्राजील और कनाडा में भी दर्शकों ने इसकी खबरें देखीं।
आंकड़ों के मुताबिक भारत में दर्पण न्यूज 24/7 को 3,472 व्यूज मिले। वहीं अमेरिका में 461, स्वीडन में 61, आयरलैंड में 53 और चीन में 33 व्यूज दर्ज हुए। नीदरलैंड्स में 11, पोलैंड में पांच, ब्रिटेन में चार तथा ब्राजील और कनाडा में तीन-तीन व्यूज दर्ज किए गए।
दर्पण न्यूज 24/7 की खबरों में उत्तराखंड सहित स्थानीय स्तर पर सामने आने वाले जनसमस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता दी जाती है। डिजिटल माध्यम के जरिए इन खबरों के विदेशों तक पहुंचने से उत्तराखंड और देश से बाहर रह रहे लोगों को भी अपने क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिल रही है।
समाचार मंच से जुड़े लोगों का कहना है कि डिजिटल पत्रकारिता के दौर में किसी समाचार मंच की पहुंच का दायरा उसके दर्शक वर्ग की रुचि को समझने का एक माध्यम है। ऐसे में अलग-अलग देशों से प्राप्त व्यूज दर्पण न्यूज 24/7 के लिए उत्साह के साथ जिम्मेदारी बढ़ाने वाले भी हैं।
दर्पण न्यूज 24/7 का कहना है कि समाचारों में तथ्यपरकता, संतुलन और जनहित को प्राथमिकता देना उसकी पत्रकारिता का आधार रहेगा। मंच का उद्देश्य स्थानीय मुद्दों को सामने लाने के साथ उनकी आवाज संबंधित स्तर तक पहुंचाना है।
आंकड़े भले ही डिजिटल पहुंच का संकेत देते हों, लेकिन समाचार माध्यम की असली कसौटी खबरों की तथ्यपरकता और पाठकों-दर्शकों का भरोसा है। दर्पण न्यूज 24/7 इसी भरोसे को बनाए रखने की दिशा में आगे बढ़ने की बात कहता है।
