oplus_136314882

खबरें शेयर करें -

हल्दूचौड़। यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ई-रिक्शाओं में ओवरलोडिंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन कर क्षमता से अधिक सवारियां ढो रहे कई ई-रिक्शा चालकों के चालान किए गए तथा उन्हें भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।
चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी एवं कांस्टेबल गुरमेज सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहनों की जांच की। चेकिंग के दौरान ओवरलोडिंग, दस्तावेजों की जांच और यातायात नियमों के पालन पर विशेष ध्यान दिया गया।
चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी ने कहा कि ओवरलोडिंग के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है और यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी कीमत पर ओवरलोडिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस की इस कार्रवाई से ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। वहीं स्थानीय लोगों ने भी सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए इसे जनहित में आवश्यक कदम बताया।