खबरें शेयर करें -

अब बदलेगा स्कूल का समय: 5 घंटे 20 मिनट की पढ़ाई, उत्तराखंड में नया टाइम टेबल लागू!
दर्पण न्यूज 24/7 देहरादून। नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ ही उत्तराखंड के विद्यालयों में टाइम टेबल में बड़ा बदलाव लागू कर दिया गया है। विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा लंबे समय से प्रस्तावित इस बदलाव को अब शासन की मंजूरी मिल गई है। नया टाइम टेबल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप तैयार किया गया है, जिसमें प्रतिदिन 5 घंटे 20 मिनट का समय पूर्णतः शिक्षण कार्य के लिए निर्धारित किया गया है।
गर्मियों का टाइम टेबल (1 अप्रैल से 30 सितंबर)
स्कूल खुलने का समय: सुबह 7:45 बजे
प्रार्थना: 7:45 से 8:05 बजे
पहला पीरियड: 8:05 से 8:45
दूसरा: 8:45 से 9:25
तीसरा: 9:25 से 10:05
चौथा: 10:05 से 10:45
इंटरवल: 10:45 से 11:25
पांचवां: 11:25 से 12:05
छठा: 12:05 से 12:45
सातवां: 12:45 से 1:25
आठवां: 1:45 से 2:05
छुट्टी: दोपहर 2:05 बजे
सर्दियों का टाइम टेबल (1 अक्टूबर से 31 मार्च)
स्कूल खुलने का समय: सुबह 8:50 बजे
प्रार्थना: 8:50 से 9:10 बजे
पहला पीरियड: 9:10 से 9:50
दूसरा: 9:50 से 10:30
तीसरा: 10:30 से 11:10
चौथा: 11:10 से 11:50
इंटरवल: 11:50 से 12:30
पांचवां: 12:30 से 1:10
छठा: 1:10 से 1:50
सातवां: 1:50 से 2:30
आठवां: 2:30 से 3:10
छुट्टी: दोपहर 3:10 बजे
शिक्षा विभाग के अनुसार, यह नया टाइम टेबल विद्यार्थियों के समग्र विकास, बेहतर एकाग्रता और संतुलित दिनचर्या को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

उत्तराखंड