खबरें शेयर करें -

 

कुसुमखेड़ा में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन, 100 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ।

हल्द्वानी। दि कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड की कुसुमखेड़ा शाखा एवं आई क्यू सुपर स्पेशियलिटी नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में गैस गोदाम रोड स्थित बैंक शाखा परिसर में आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 100 से अधिक लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की निशुल्क जांच कराई तथा अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया।

शिविर के दौरान चिकित्सकों ने लोगों की आंखों की विस्तृत जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही नेत्र रोगों की समय पर पहचान और उपचार के महत्व के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में आई क्यू सुपर स्पेशियलिटी नेत्र चिकित्सालय की चिकित्सकीय टीम के साथ बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों संस्थाओं के इस संयुक्त प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

आयोजकों ने शिविर में पहुंचे सभी सम्मानित अतिथियों, ग्राहकों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से शिविर पूर्णतः सफल रहा। साथ ही आई क्यू सुपर स्पेशियलिटी नेत्र चिकित्सालय की पूरी टीम का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिसने अपनी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से समाज के प्रति अपने दायित्व का सराहनीय निर्वहन किया।

आयोजकों के अनुसार शिविर में 100 से अधिक लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया और सभी को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने की बात कही गई।

उत्तराखंड