नैनीताल। जिले में राशन कार्ड की बड़े पैमाने पर दोबारा जांच शुरू हो गई है। आयुक्त, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निर्देश पर Rightful Targeting अभियान के तहत 30 नवंबर 2025 तक सभी संदिग्ध और अपात्र राशन कार्ड निरस्त किए जाएंगे। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन ने सभी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों और पूर्ति निरीक्षकों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।
इन श्रेणियों के राशन कार्ड होंगे तत्काल निरस्त
बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुसार नीचे बताए गए वर्गों के राशन कार्ड RCMS पोर्टल पर अनिवार्य रूप से हटाए जाएंगे—
आयकर दाता (Income Group) : एक्सल शीट में चिन्हित ऐसे सभी कार्ड तुरंत डिलीट किए जाएंगे।
उच्च GST करदाता (Gross Turnover) : GST आधार पर चिन्हित कार्ड भी तत्काल हटाए जाएंगे।
डुप्लीकेट लाभार्थी : जांच में मिले सभी दोहरे या फर्जी कार्ड तुरंत रद्द होंगे।
मृतक लाभार्थी (Aadhar Status) : ऐसे यूनिट/कार्ड बिना विलंब डिलीट किए जाएंगे।
जो लाभार्थी लंबे समय से राशन नहीं ले रहे, उनके कार्ड भी निरस्त किए जाएंगे।
वाहन स्वामित्व वाले कार्डों की जांच कर delete या modify की कार्रवाई अनिवार्य होगी।
फिलहाल PM-KISAN सूची पर रोक।
अधिकारी ने साफ किया कि अभी PM-KISAN से जुड़ी एक्सल शीट पर कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी।
30 नवंबर तक हर हाल में पूरा करना होगा काम
जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को 30 नवंबर 2025 तक पूरी प्रक्रिया शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
