देहरादून। अंडर–7 शतरंज प्रतियोगिता में सौर्य रावत उर्फ डुग्गु ने उत्कृष्ट प्रदर्शन
करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
पूर्व प्रधान हरेंद्र असगोला ने सौर्य रावत को जीत की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि माता रानी की कृपा इस होनहार बालक पर बनी रहे। उन्होंने सौर्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में शतरंज के खेल में इस तरह की उपलब्धि क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
प्रतियोगिता के आयोजकों ने भी सौर्य के खेल की सराहना करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
