खबरें शेयर करें -

लालकुआं में सनसनी: मामूली विवाद के बाद कार से कुचलने की कोशिश, बाल-बाल बचे दो युवक!
दर्पण न्यूज 24/7 लालकुआं। मोबाइल रिपेयरिंग को लेकर शु!रू हुआ मामूली विवाद जानलेवा हमले में बदल गया। गुस्से में बेकाबू आरोपी ने स्कूटी सवार दो युवकों को कार से कुचलने  कोशिश कर दी। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेरीपड़ाव के खड़कपुर निवासी बसंत नाथ गोस्वामी का सोमवार शाम बेरीपड़ाव चौराहे पर संजय सिंह राणा से मोबाइल रिपेयरिंग को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई।
इसके बाद बसंत नाथ अपने मित्र प्रकाश चंद्र सुयाल के साथ स्कूटी से हल्दूचौड़ पुलिस चौकी शिकायत दर्ज कराने गए। लेकिन वापसी के दौरान ग्राफिक एरा कॉलेज के सामने हाईवे पर आरोपी ने अपनी कार से पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। गनीमत रही कि पीछे से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना में दोनों युवकों को चोटें आई हैं, जबकि स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उपचार के बाद पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उत्तराखंड