खबरें शेयर करें -

भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद श्रीवास्तव बने लालकुआं नगर पंचायत के नामित सभासद, क्षेत्र में खुशी की लहर¡

दर्पण न्यूज 24×7 | लालकुआं

उत्तराखंड सरकार द्वारा भाजपा के वरिष्ठ एवं लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे विनोद श्रीवास्तव को लालकुआं नगर पंचायत का नामित सभासद बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने राज्य सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे संगठन के समर्पित कार्यकर्ता के सम्मान के रूप में बताया है।

विनोद श्रीवास्तव का राजनीतिक एवं संगठनात्मक सफर चार दशक के सक्रिय जनसेवा और संगठन समर्पण का साक्षी रहा है। वे भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष, जिला युवा मोर्चा महामंत्री, जिला कार्यकारिणी सदस्य, उद्योग प्रकोष्ठ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सहित अनेक महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं। वर्ष 1988 में पहली बोर्ड के सभासद चुने गए तथा डीपीसी सदस्य के रूप में भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। इसके अलावा वे दो बार भाजपा के महा संपर्क अभियान के जिला संयोजक भी रहे हैं।

राज्य सरकार द्वारा उन्हें नगर पंचायत में नामित सभासद बनाए जाने पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री और भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और वर्षों की मेहनत का यह उचित सम्मान है।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व विधायक नवीन दुमका, लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विनोद श्रीवास्तव को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे नगर के विकास और जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

उत्तराखंड