खबरें शेयर करें -

गंगापुर कबड़वाल के इंदरपुर में कल लगेगा आधार एवं किसान सम्मान निधि शिविर, ग्रामीणों से समय पर पहुँचने की अपील

हल्दूचौड़।
ग्राम पंचायत गंगापुर कबड़वाल के इंदरपुर में बुधवार, 19 नवंबर 2025 को आधार से संबंधित कार्यों एवं पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रातः 9:30 बजे से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इंदरपुर में प्रारंभ होगा।

शिविर में किसान सम्मान निधि हेतु नए आवेदन, लंबित आवेदनों की धनराशि की स्थिति की जांच तथा योजना से जुड़ी अन्य प्रक्रियाएँ पूरी की जाएंगी। इसके साथ ही आधार कार्ड से संबंधित सभी कार्य—नया आधार बनाना, सुधार/अपडेट, मोबाइल लिंकिंग आदि भी ग्राम पंचायत स्तर पर ही किए जाएंगे।

पंचायत के प्रधान ललित सनवाल  ने बताया कि इन दिनों राशन कार्ड की ई-केवाईसी प्रक्रिया चल रही है, परंतु कई ग्रामीणों व बच्चों के आधार कार्ड अपडेट न होने के कारण उनका ई-केवाईसी कार्य लंबित है। ऐसे लोगों के लिए यह शिविर विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगा।

प्रधान  ललित सनवाल ने ग्रामवासियों से समय पर पहुँचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड