राज्य कर व आयकर कार्यालय में शान से फहरा तिरंगा, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ रामनगर।
रामनगर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर रामनगर स्थित राज्य कर कार्यालय एवं आयकर कार्यालय में देशभक्ति और उत्साह के साथ भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गरिमामय वातावरण में संपन्न हुए इस समारोह में अधिकारियों, अधिवक्ताओं तथा गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में आयकर आयुक्त श्री अनिल सिंह, श्री मिथेश्वर आनंद तथा राज्य कर अधिकारी श्री अजय प्रकाश की मौजूदगी में विधिवत ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान गाया और संविधान के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन श्री मिथेश्वर आनंद द्वारा किया गया।
इस अवसर पर रामनगर टैक्स बार के अध्यक्ष श्री पूरन पाण्डेय एवं उपसचिव श्री मनु अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान देश की आत्मा है और इसके मूल्यों की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।
कार्यक्रम में देशभक्ति का रंग उस समय और गहरा हो गया जब अध्यक्ष श्री पूरन पाण्डेय एवं राज्य कर अधिकारी श्री अजय प्रकाश ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा।
समारोह में व्यापार मंडल से श्री दिनेश चंद्रा, श्री विपिन कांडापाल, पर्यावरणविद् श्री अतुल मल्होत्रा, श्री ऋषभ अग्रवाल, श्री फिरोज अंसारी, श्री मनोज बिष्ट, श्री संजीव अग्रवाल, श्री फैजूल हक, जफर जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और समृद्धि की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
