खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी में दो वारदातों का खुलासा: मोबाइल लूट और मंदिर चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार!
मोबाइल और नकदी सहित चोरी का सामान बरामद!
दर्पण न्यूज 24/7 संवाददाता!
हल्द्वानी। जिले में हुई दो अलग-अलग आपराधिक घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, नकदी और मंदिर से चोरी किया गया सामान बरामद किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
पुलिस के अनुसार मंगलपड़ाव क्षेत्र में मोबाइल लूटकर गूगल पे के माध्यम से 42 हजार रुपये निकालने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। टीमर बड़ौन खनस्यू निवासी हरेन्द्र सिंह ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया था कि नौ मार्च को अज्ञात व्यक्तियों ने उनका मोबाइल फोन लूट लिया था। बाद में उनके मोबाइल से गूगल पे के जरिए 42 हजार रुपये निकाल लिए गए।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए 14 मार्च को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूटा गया विवो कंपनी का मोबाइल फोन और 26 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों में अरुण सोलंकी (19) पुत्र आदेश सोलंकी निवासी एयरफोर्स गेट नैनीताल रोड थाना इज्जतनगर जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) और सचिन सोलंकी (20) पुत्र राजेन्द्र सोलंकी निवासी मुख्य बाजार सर्प गांव मार्ग थाना सोमेश्वर, जिला अल्मोड़ा शामिल हैं।
इधर, चोरगलिया क्षेत्र में मंदिर से घंटियां, कलश और दानपात्र के पैसे चोरी करने वाले दो आरोपियों को भी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। बसंतपुर किशनपुर चोरगलिया निवासी आशीष बेलवाल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि मंदिर से अज्ञात चोर घंटियां, कलश और दानपात्र के पैसे चोरी कर ले गए।
कोतवाल हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर दो आरोपियों को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर 20 पीतल की घंटियां, एक तांबे का कलश और 1580 रुपये नकद बरामद किए गए।
पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम कुंवर पाल पुत्र स्व. खुशी राम निवासी दानीबंगर डौलीखत्ता चोरगलिया और नितिन कुमार पुत्र भीम सिंह निवासी ठाकुरद्वारा चुंगी काठगोदाम बताया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ हल्द्वानी, काठगोदाम और मुखानी थानों में पहले से तीन मुकदमे दर्ज

उत्तराखंड