








जहाँ ख्वाबों को मिला सहारा, वहाँ मुस्कुराया हर नन्हा सितारा
देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंद बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री, मानवता की मिसाल बना प्रेरणादायी आयोजन।
दर्पण न्यूज 24/7 | मुलुंड (पश्चिम), मुंबई | 16 फरवरी 2026
“कलम मिली तो उम्मीद जगी,
किताब मिली तो राह सजी,
जो थे खामोश सपनों में अब तक,
आज उनकी आँखों में रोशनी बसी…”
समाज में शिक्षा की अलख जगाने और जरूरतमंद बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने के उद्देश्य से देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दीनदयाल उपाध्याय म्युनिसिपल हिंदी स्कूल में शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया।
इस पुनीत अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं ट्रस्ट के पदाधिकारी गरिमामयी उपस्थिति में शामिल हुए। जैसे ही बच्चों को कॉपियां, किताबें और अन्य शैक्षणिक सामग्री मिली, उनके चेहरों पर खिली मुस्कान ने पूरे वातावरण को भावुक और उल्लासपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम ट्रस्ट की प्रमुख सलाहकार एवं मुख्य अध्यापिका श्रीमती नलिनी बहादुरसिंह मेहता के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर ट्रस्ट के ट्रस्टी दिवानसिंह,रामसिंह सौंन, दीपा दिवानसिंह सौंन, दिलवर रावत एवं सुरेश उपाध्याय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा—
“शिक्षा केवल ज्ञान नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। हमारा प्रयास बच्चों को सामग्री देने के साथ-साथ उनके सपनों को साकार करने की प्रेरणा देना है।”
विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों ने ट्रस्ट के इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी कदम बताया।
यह आयोजन केवल सामग्री वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह मानवता, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा। बच्चों की चमकती आँखें और आत्मविश्वास से भरी मुस्कान इस बात का प्रमाण थीं कि सही ळ पर मिला सहयोग किसी के जीवन की दिशा बदल सकता है।
दर्पण न्यूज 24/7
— जहाँ सिर्फ खबर ही नहीं, प्रेरणा भी मिलती है।
