








सड़क पर गिरा विशाल पेड़, ठेला चकनाचूर; घंटों ठप रहा यातायात, टला बड़ा हादसा।
दर्पण न्यूज 24/7
हल्द्वानी।
सड़क किनारे अचानक एक विशाल पेड़ गिर जाने से अफरा-तफरी मच गई। पेड़ की चपेट में आकर सड़क किनारे लगा खाने का एक ठेला पूरी तरह टूट गया। घटना के चलते मार्ग पर यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अपने स्तर पर पेड़ हटाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद धीरे-धीरे यातायात को सामान्य कराया जा सका।
